Mayur Rural Development Society

पर्यावरण व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण व स्वास्थ्य के प्रति लोगो को जागरूक करना। मयूर ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र मे सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण व स्वास्थ्य के प्रति लोगो को जागरूक कर प्रत्येक व्यक्ति को एक -एक पौधे लगाना व उनकी सुरक्षा करने का दायित्व संभाला गया। जिसमे वृद्धो ने भी संकल्प लिया कि अगर हम इस दुनिया से चले भी गये तो हमारे लगाये गये पौधो से हमारी आत्मा को शुकुन मिलेगा।
व ग्रामिण महिलाओ को वृषारोपन के लिये प्रेरित किया व उनको कहा कि अगर आप इस एक पेड को एक साल तक सार सम्भाल व देख-रेख कर जिवीत रख पायी तो मयूर ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा आपको उपहार दिया जायगा। जिसके फल स्वरूप आज बाडमेर के रेगिस्तानी भु-भाग मे हरीयाली नजर आने लगी है । जोकि आगे से और भी ज्यादा बढती जा रही हैं ।